भाजपा में शामिल हर कार्यकर्ता को दिया जाएगा पूरा मान स मान : कंबोज
सिरसा, 14 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के देशहित कार्यों व नीतिगत फैसलों के चलते आज हर कोई भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर देश सेवा करना चाहता है। बीजेपी में शामिल हर कार्यकर्ता को पूरा मान स मान दिया जाता है।
यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री कर्णदेव कंबोज ने आज रानियां में विधायक रामचंद्र कंबोज के कार्यालय का उद्घाटन उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने विधायक समर्थित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रानरियां विधायक रामचंद्र कंबोज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उसी कड़ी में आज कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

श्री कंबोज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस मुकाम पर भारतीय जनता पार्टी है, वह सब कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के बल पर ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह इसका उदाहरण है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी की नीतियों व विचारों को लोगों तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले में कोई भी पार्टी या दल नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अनेकों कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ऐसे ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया है। आज देश की जनता स्वयं कहने लगी है कि मोदी है तो मुमकिन है। हाल ही में ज मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने भारतीय जनता पार्टी के देशहित सोच को सार्थक करके दिखाया है। इसके उपरांत मंत्री ने मार्केट कमेटी चेयरमैन शीशपाल कंबोज द्वारा आयोजित जलपान समारोह में भी भाग लिया। इस दौरान अनेक गणमान्य व्यक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!