भाजपा ‘मिशन-75’ के लक्ष्य के साथ विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में उतरेगी
चंडीगढ़:

लोकसभा चुनाव में शानदार और ऐतिहासिक जीत से गदगद हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
भाजपा ‘मिशन-75’ के लक्ष्य के साथ विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में उतरेगी।लोकसभा चुनाव की विराट सफलता से भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि वह मिशन-75 के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी।
इसके लिए चुनाव रणनीति में भी बदलाव के संकेत मिले हैं। साल के आखिर तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने से युद्धस्तर पर तैयारी शुरू हो जाएगी।
भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनाव के रण में विपक्ष को पटखनी देने के लिए तैयार है।
इसकी रूपरेखा तैयार है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। 1 से 10 जुलाई तक प्रदेश के 290 मंडलों में बैठक होनी हैं।
इन बैठकों में मिशन-75 हासिल करने का गुरुमंत्र दिया जाना है। प्रदेश में करीब 20 हजार पोलिंग बूथ हैं। इनमें प्रत्येक पर 15 से 20 पन्ना प्रमुख हैं।
इस तरह करीब तीन लाख कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। मंडलों की बैठकों में पन्ना प्रमुखों की भूमिका को और अधिक प्रभावी करने के लिए कोशिश होगी।
जिलास्तर पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के साथ प्रकोष्ठों और वर्गों के भी सम्मेलन आयोजित करने की योजना को अमली-जामा दिया जाएगा। इन सम्मेलनों में केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे।
कोर ग्रुप की रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी सांसद अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा करें।
सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहें। शनिवार और रविवार को क्षेत्र का सघन दौराकर जन सामान्य के दुख-तकलीफ को जानें और समझें।
उन्हें दूर करने का हर प्रयास करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी दिनों में जिलास्तर पर सम्मेलन से लेकर वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
किसान पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की योजना तैयार है। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में विधानसभा इंचार्ज और जिला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
मंत्री से लेकर विधायक, पदाधिकारी, चेयरमैन, जिप सदस्य से लेकर नगर पार्षद और सरपंच सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!