State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साईकलोथोन (साईकिल रैली) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पंचकूला, 18 जनवरी:


ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साईकलोथोन (साईकिल रैली) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस बारे में जानकारी देते हुए नगराधीश सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी देशवासियों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया था। फिट इंडिया मुवमेंट एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जिसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक क्रियाकलापों एवं खेल द्वारा स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।


गांव के युवा न केवल स्वस्थ रहें बलिक अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की और भी प्रेरित हों , इसी उद्देश्य से गांव के युवाओं को साईकलोथोन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। पंचकूला ज़िले की 128 पंचायतों के 5500 युवाओं ने साईकलोथोन के लिए पंजीकरण किया है। सभी ने आज अपनी अपनी पंचायत में साईकल रैली निकाली। साईकल रैली से यहां युवाओं ने गांववासियों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित किया, वहीं स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक साईकल का प्रयोग करने का भी सन्देश दिया।


इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच, पंच तथा स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!