Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

प्रशासन की सतर्कता व लोगों के सहयोग से बाढ़ के हालात हुए नियंत्रित : गीता भारती

-उपायुक्त ने दी बचाव प्रबंधों की जानकारी, आयुक्त ने की प्रशासन व लोगों के सहयोग की सराहना
-हिसार मंडल आयुक्त गीता भारती ने सिरसा में लिया बाढ़ प्रबंधों का जायजा


 सिरसा, 21 जुलाई।

For Detailed


आयुक्त हिसार मंडल गीता भारती ने कहा कि घग्घर नदी में अधिक पानी से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति को प्रशासन की सतर्कता व लोगों के सहयोग से नियंत्रण करने में सफल हुए हैं। फिलहाल अब हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है। जहां प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फील्ड में रहकर दिन-रात मेहनत की, वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बाढ़ बचाव व राहत कार्यों में पूरा सहयोग किया। मिल-जुलकर काम करने का ही नतीजा रहा कि एक बड़ी प्राकृतिक आपदा से बचाव संभव हो पाया। एहतियात के तौर पर अभी घग्घर की मॉनीटरिंग निरंतर रखी जाए।
आयुक्त गीता भारती शुक्रवार को सिरसा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति, बाढ़ नियंत्रण व बचाव प्रबंधों के लिए किए गए उपायों का निरीक्षण कर रही थी। उन्होंने घग्घर नदी के साथ लगते गांव मीरपुर के पास घग्गर नदी पर बनाएं तटबंधों का जायजा लिया और उपस्थित ग्रामीणों से भी बातचीत करते हुए पानी की स्थिति व प्रशासन की ओर से दिए गए सहयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तटबंधों की निगरानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गांव अहमदपुर, झोरडऩाली व ओटू झील में घग्घर नदी मेें पानी के फ्लो का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, सिंचाई विभाग के एसई आत्मा राम भांभू, कार्यकारी अधिकारी अजीत हुडडा, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी थै।

ओटू हैड पर जल स्तर के डिस्चार्ज की जानकारी ली :

आयुक्त गीता भारती ने ओटू हेड पहुंचकर घग्घर नदी में जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पानी के स्तर व डिस्चार्ज तथा पीछे से आने वाले पानी की स्थिति बारे भी रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने जानकारी दी कि अब स्थिति कंट्रोल में है, अब पानी के कम होने की संभावना है। घग्घर नदी में तटबंधों को निरंतर मजबूत किया गया तथा लीकेज की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर उसे पाटने का काम किया गया। इसके लिए गांवों में पहले से ही ट्रैक्टर-ट्रालियां मिटï्ïटी से भरकर रखी गई तथा मिट्ïटी से भरे कट्ïटे उपलब्ध रखे गए। लीकेज की सूचना पर तुरंत मिट्ïटी पहुंचाई गई और सभी के सहयोग से हर स्थिति पर नियंत्रण पाया जाना संभव हो पाया। इससे पहले उन्होंने गांव सिंकदरपुर के पास बाईपास पर फतेहाबाद की ओर से आने वाले पानी को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों व पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पानी के आने व शहर को बचाने के लिए किए गए प्रबंधों व व्यवस्थाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रंगोई ड्रेन के पास तटबंध की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

 टीम भावना से किए गए कार्यों के कारण ही स्थिति रही नियंत्रण में :

  गीता भारती ने कहा कि इतनी बड़ी आपदा में आपसी सहयोग की बड़ी आवश्यकता रहती है और यहां के लोगों ने इसे बखूबी निभाया है। इसके साथ ही प्रशासन ने जिस प्रकार फील्ड में तत्पर रहकर दिन-रात मेहनत की है, उससे लोगों का भी हौसला बढ़ा। कोई भी आपदा हो, उसमें सब बातों से ऊपर उठकर इंसानियत की भावना से एकजुट काम करने की जरुरत होती है और यहां के लोगों ने आगे बढ़कर इंसानियत का बेहतरीन परिचय दिया। प्रशासन ने भी घग्घर पर तटबंधों की मजबूती, मशीनरी, लाइट व्यवस्था, ठीकरी पहरा, तटबंधों की निगरानी, जेसेबी, ट्रेक्टर-ट्राली आदि की पुख्ता व्यवस्था की थी। उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दिन-रात एक्टिव रहे। हर स्थिति पर नजर रखी। जरूरत पडऩे पर हर मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इस टीम भावना से किए गए कार्यों के कारण ही बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है।

https://propertyliquid.com