State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

प्रधान सचिव आनन्द मोहन शरण बरवाला के शैल्टर होम का मुआयना कर जानकारी लेते हुए।

प्रधान सचिव आनन्द मोहन शरण बरवाला के शैल्टर होम का मुआयना कर जानकारी लेते हुए।

पंचकूला  3 अप्रैल- कोविड 19 के दौरान पंचकूला के प्लानिंग, कोर्डिनेशन, मोनिटरिंग क्रियान्यवन हेतु नियुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव आनन्द मोहन शरण ने जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय मौली व कालका में बनाए गए अस्थाई शैल्टर होम का दौरा कर आवश्यक सुविधाओं बारे जानकारी ली। 

प्रधान सचिव ने कोरोना के मद््देनजर तबलीगी जमात में शामिल हुए 47 व्यक्तियों से विस्तार से बातचीत की और उन्हें दी जा रही आवश्यक सुविधाओं बारे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए मोबाईल चार्जर भी लगा दिए गए है। इसके अलावा विद्यालय को सेनीटाईज किया गया है तथा लोगों को रखने के लिए सोशल डिस्टेंस का उचित पैमाना अपनाया गया है। 

https://propertyliquid.com/properties/3-bedroom-for-sale-in-brampton/

श्री शरण ने बताया कि लोगों को जागरूक एवं मानसिक रूप से तैयार रखने के लिए सलाहाकार नियुक्त किए गए है। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्थाई होम शैल्टरों  मंें लोगों की निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिव, सिविल आफिसर भी नियुक्त किए गए है। वे नियमित रूप से प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी लेते रहते है। इसके अलावा स्वंयसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शैल्टर होम में शारीरिक प्रशिक्षण इंस्ट्रक्टर भी नियुक्त किए है जो लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य संबधी योगा आदि की क्रियाएं करवाने का कार्य कर रहे है।  प्रधान सचिव ने बताया कि कालका स्थित शैल्टर होम में 118 व्यक्तियों को रखा गया है। इस केन्द्र में भी लोगों को सभी तरह की सुविधांए मुहैया करवाई जा रही है। इस दौरे के समय उनके साथ उपायुक्त मुकेश कुमार आहूुजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हाण्डा, एसडीएम कालका राकेश संधु, तहसीलदार वीरेन्द्र गिल, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डा. आदित्य कौशिक एवं इंसीडेंट कमाण्डर भी मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!