Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

पोष्टिक आहार बारे जागरूक करते हुए प्राध्यापक

पंचकूला 12 सितम्बर – उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे पोषण माह अभियान के दौरान किशोर स्वास्थ्य शिक्षा विषय पर राजकीय महाविद्यालय कालका में आॅनलाईन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में रैडक्रास सोसायटी की प्रभारी प्रो. नीतू चैधरी ने किशोरियां को स्वास्थ्य शिक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

For Detailed News-


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामान्य अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डा. सरोज अग्रवाल ने किशोरियों को पोष्टिक आहार लेेने के लिए प्रेरित किया ताकि उनका संर्वागींण विकास सम्भव हो सके। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में यह अवधारणा है कि लड़कों को ही पोषण युक्त पोष्टिक आहार लेना चाहिए। इस सोच के कारण लड़कियां बहुत कम आहार लेती है ओर पोष्टिक एवं प्रोटीन युक्त आहार लेने से गुरेज करती हैं जिसके कारण उनके शरीर में ऐनिमिया, आयरन आदि आवश्यक तत्वों की कमी हो जाती है। इसलिए अभिभावकों को भी इस ओर अधिक ध्यान देना चाहिए तथा लड़कियों को भी प्रोटीन युक्त पोषण आहार लेना चाहिए ताकि सरकार की सोच के अनुरूप बालिकांए भी हृष्टपुष्ट बन सकें।

https://propertyliquid.com/


उन्होंने कहा कि लड़के व लड़कियां समाज में बराबर के भागीदार होते हैं तो फिर खान पान में भी समानता रखनी चाहिए। इसके अलावा हमारा शरीर सबसे बड़ी एक पंूजी है। इसे चलाने के लिए हमें पोषण तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषण तत्वों में हमें दूध, पानी, कार्बोहाईड्रेड, विटामिन, प्रोटीन आदि लेने चाहिए तथा हमें जंक फूड से बचना चाहिए। जंक फूड हमें से अनेक व्याधियां उत्पन्न होती है।
प्राचार्य प्रोमिला मलिक, प्रो. स्वाति अरोड़ा, प्रो. शबनम, प्रो. सुशील कुमार, सहित कई प्राचार्यो ने विस्तार से किशोरियों को पोष्टिक आहार लेने के लिए सचेत एवं जागरूक किया।