Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

पंचकूला में बनेगी जूनियर नेशनल बैडमिंटन अकेडमी-गुप्ता

– हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में दी जानकारी

– हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन प्रदेश के सभी प्राईवेट बैडमिंटन अकेडमी को उनके प्रदर्शन के आधार पर देगी मान्यता

– पंचकूला में सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया जायेगा आयोजन

For Detailed News

पंचकूला, 5 जून- हरियाणाा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में जूनियर नेशनल बैडमिंटन अकेडमी बनाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से भी बात की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की पहली अकेडमी होगी, जिसका लाभ हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ साथ पूरे उत्तर भारत के खिलाड़ियों को होगा।


यह जानकारी हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य एवं कार्यकारिणी समिति की आयोजित बैठक में दी। इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेशभर से सभी जिलों के 30 बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

हरियाणा में बैडमिंटन का बढ़ा क्रेज, युवा खिलाड़ी बैडमिंटन खेलने में दिखा रहें है रूची

श्री गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने थाईलेंड में 73 वर्ष बाद ’थाॅमस कप’ जीता है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में बैडमिंटन का क्रेज बढ़ा है और हरियाणा के युवा खिलाड़ी बैडमिंटन खेलने में अपनी रूचि दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा  की खेल नीति देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। इस खेल नीति के तहत ओलंपिक में हरियाणा के स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

https://propertyliquid.com/

*बैठक में बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिये गए अहम निर्णय *

चीफ पैटर्न एवं विधानसभा अध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की सहमति से बैठक में प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिये कई अहम निर्णय लिये गये। इसके अनुसार हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन प्रदेश के सभी प्राईवेट बैडमिंटन अकेडमी को उनके प्रदर्शन के आधार पर मान्यता देगी। हरियाणा के जिन खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किये है, उन्हें एचबीए द्वारा सर्टिफाईड किया जायेगा, जो बाद में अकेडमियों में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गुर सिखाकर उन्हें तैयार करेंगे। बैडमिंटन में अंडर-13 और 15 की लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता फरीदाबाद में करवाई जायेगी जबकि अंडर-17 और 19 के लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता गुडगांव में करवाई जायेगी। सीनियर पुरूषों व महिलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला में किया जायेगा। हर खिलाड़ी की एक स्टेट आईडी बनाई जायेगी, जिससे खेलों में सक्रिय खिलाड़ियों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेकेटरी अजय कुमार सिंघानिया और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व पंचकूला बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सचिव जतिंद्र महाजन व राजेश कुमार, उप प्रधान पीडी वर्मा, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के उप प्रधान रोहित दलाल, रोहतक से बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान यशपाल पंवार और जनरल सचिव उमेद शर्मा भी उपस्थित थे।