Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

पंचकूला के विकास कार्यों में गति लाने व उन्हें जनता के अनुरूप बनाने के लिए पंचकूला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है।

पंचकूला के विकास कार्यों में गति लाने व उन्हें जनता के अनुरूप बनाने के लिए पंचकूला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है।

प्ंाचकूला, 27 दिसंबर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के विकास कार्यों में गति लाने व उन्हें जनता के अनुरूप बनाने के लिए पंचकूला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित फील्ड हाॅस्टल में पत्रकारवार्ता के दौरान सूचित करते हुए उन्होेंने बताया कि इस समिति मंे भूतपूर्व आईएएस व आईपीएस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, शिक्षा,खेल से संबंधित अधिकारी, सामाजिक संस्थाओ के लोग , उद्योेगपति व मीडिया वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पंचकूला विकास सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचकूला के विकास कार्यों के लिए 5 करोड रुपए की राशि दी गई है। उनके द्वारा गठित इस कमेटी का मकसद जनता की प्राथमिकताओं एवं आधुनिक जरूरतों के अनुसार का 21वीं सदी का डिजाइनर स्मार्ट शहर पंचकूला बनाने का है। उन्होंने कहा कि इस शहर में दुनिया के आधुनिकतम एवं विकसित शहरों की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसे देश का बेहतरीन शहरों में शुमार करवाएंगे। इन समितियों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, कानून-व्यवस्था व स्वच्छता की उप-समितियां बनाई जाएंगी जिनमें पांच-पांच लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 33 लोगों की इस समिति में इन सभी से संबंधित विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष वे स्वयं होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विकास का मतलब लोगों के लिए, लोगों के द्वारा व लोगों की आवश्यकता के अनुसार होता हैै। इस समिति के द्वारा इन्हीं सिद्वांतों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला को सर्वश्रेष्ठ बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस शहर को न केवल भौतिक दृष्टि से समृद्व बनाया जाएगा अपितु कला व संस्कृति का भी केन्द्र बनाया जाएगा। वहीं खेलों की दृष्टि से भी खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें विभिन्न स्टेडियमों व खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रकार प्रशिक्षकों व कोचों की पूरी व्यवस्था की जाएगी।


विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देश एवं प्रदेश स्तर पर स्वर्ण , रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पंचकूला जिले से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 4 फरवरी को खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 4 लाख की राशि के पुरस्कार दिए जाएंगे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!