*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

नगर निगम चुनाव में भाजपा के कुलभूषण गोयल ने 49860 मत प्राप्त कर मेयर पर जीत लिया।

पंचकूला  30 दिसम्बर- जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा के कुलभूषण गोयल ने 49860 मत प्राप्त कर मेयर पर जीत लिया। उन्हांेने अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंदी उपिन्द्र कौर आहलुवालिया को 2057 मतो से हराया जिन्हें 47803 मत मिले।

For Detailed News-


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पार्षद चुनाव में  वार्ड 1 से भाजपा के नरेन्द्र लुबाना ने 1673 वोट लेकर आजाद उम्मीदवार सुखदेव सिंह को 49 मतो से हराया। सुखदेव सिंह को 1624 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड 2 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा ने 1813 कांग्रेस के अमन दत शर्मा को 598 वोटों से हराया। अमनदत को 1215 वोट मिले। उन्होंने बताया कि वार्ड 3 भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस की रीतु को 401 मतों से हराया। रीतु को 2540 मत मिले। उन्होंने बताया कि वार्ड से सोनिया सूद 3301 मत लेकर कांग्रेस की प्रियंका को 1149 मतो से हराया। प्रियकां को 2152 वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड 5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक ने 2011 वोट लेकर कांग्रेस के नरेश कुमार रावल को 513 वोटों से हराया। नरेश कुमार रावल को 1498 वोट मिले।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड 6 से कांग्रेस के पंकज ने 1623 वोटे लेकर जजपा की कविता 568 मतो से हराया। कविता को 1055 वोट प्राप्त हुए। इसी प्रकार वार्ड 7 से कांग्रेस की उषा रानी ने भाजपा की नीलम को 1508 मतो से हराया। उषा रानी को 3650 वोट मिले जबकि नीलम रानी को 2142 वोट मिले। उन्होंने बताया कि वार्ड 8 से भाजपा के हरिन्द्र मलिक ने 2549 वोट हासिल कर कांग्रेस के रविकांत स्वामी को 995 वोटों से हराया। रविकांत को 1554 वोट मिले। वार्ड 9 में जजा के राजेश कुमार ने 1854 वोट लेकर कांगे्रस के ओमकार शुक्ला को 485 मतो से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को 1069 वोट मिले। वार्ड 10 में कांग्रेस की गुरमैल कौर ने 2941 वोट लेकर भाजपा की डिम्पल लुम्बा को 744 वोटों से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 2197 वोट मिले।

https://propertyliquid.com


उन्होंने बताया कि वार्ड 11 से आजाद उम्मीदवार ओमवती पूनिया ने 2438 वोट लेकर भाजपा उम्मीदवार वैशाली कंसल को 331 मतो से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 2107 वोट मिले। वार्ड 12 से भाजपा की सोनू ने 323 मतो से चुनाव जीता। सोनू को 2354 व कांग्रेस की सुनीता देवी को 2031 मत हासिल हुए। वार्ड 13 में बीजेपी की सुनीत कौर 2301 वोट लेकर 629 मतो जीती। कांगे्रस उम्मीदवार नवीन बसंल को   1673 वोट मिले। वार्ड 14 से जजपा के सुशील गर्ग 378 वोटो से विजयी हुए। सुशील गर्ग को 1886 तथा कांग्रेस के योगेन्द्र क्वात्रा को 1508 वोट मिले। इसी प्रकार वार्ड 15 से कांग्रेसी उम्मीदवार गौतम प्रसाद ने 1292 वोट हासिल कर बीजेपी के संजय कुमार को 276 मतो से हराया। संजय कुमार को 1016 वोट मिले।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड 16 में बीजेपी के उम्मीदवार 2013 वोट लेकर 164 मतो से विजयी हुए। आजाद उम्मीदवार सलगीराम को 1849 मिले।  वार्ड 17 से कांगे्रस के अक्षय को 1945 तथा बीजेपी के जगजीत कुमार को 1755 वोट मिले। अक्षय ने 190 मतो के अंतर से चुनाव जीता। वार्ड 18 से कांग्रेस से संदीप सिंह 1420 वोटों से विजयी हुए। संदीप ंिसंह को 2650 तथा जजपा के अमरीन्द्र सिंह को 1230 वोट मिले। इसी  प्रकार वार्ड 19 से आजाद उम्मीदवार परमजीत कौर 691 मतो से विजयी हुई। उन्हें 2456 तथा बीजेपी की विजय रानी को 1765 वोट मिले। वार्ड 20 से कांग्रेस के सलीम ने 3782 वोट लेकर बीजेपी के सतबीर को 718 वोटों से हराया। बीजेपी उम्मीदवार को 3064 वोट मिले।