*MC Chandigarh celebrated Teej with Safaimitras: Mayor Honors Women Workforce at Rani Laxmi Bai Bhawan*

जिला वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं -यश गर्ग

For Detailed

पंचकूला, 01 नवंबर –


उपायुक्त डा. यश गर्ग ने आज शुक्रवार को 59वें हरियाणा जन्म दिवस के मौके पर जिला वासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।

उपायुक्त ने कहा कि आज के ही दिन 01नवंबर 1966 को हरियाणा भारत का 17वां राज्य बना था। आज हरियाणा की पूरे देश में नहीं बल्कि विश्व में अलग पहचान है। भारतीय संस्कृति के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा और हरियाणा को तकनीकी के साथ शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर में अपार प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के चहुमुखी इंफ्रास्ट्रक्चर की देश के अन्य प्रांतों के अलावा विदेशों में भी चर्चाएं होती है। हरियाणा को खेलो के रूप में अहम पहचान है। हरियाणा की प्रगति और विकसित हरियाणा बनाने में अपने भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें। हरियाणा के चहुमुखी विकास में अपना योगदान अवश्य दें।

https://propertyliquid.com