*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

जिला में एक और पॉजिटिव मामला संज्ञान में आया हैं जिसके बाद जिला में अब दो केस पोजिटिव हो गए है।

पंचकूला 31 मार्च- जिला में एक और पॉजिटिव  मामला संज्ञान में आया हैं जिसके बाद जिला में अब दो केस पोजिटिव हो गए है।। सामान्य अस्पताल सैक्टर 6 में पाॅजिटिव मरीज की तीमारदारी में लगी 32 वर्षीय नर्स कोविड-19 से प्रभावित हुई। नर्स ने पाॅजिटिव पाई गई महिला का मोबाइल फोन प्रयोग किया था।

https://propertyliquid.com/properties/3-bedroom-for-sale-in-brampton/

   इस संबध में  जानकारी देते हुए पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि  कोविड-19 के मामले में पंचकूला जिले के 63 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे उसमें से 42 नमूने नैगेटिव आए हैं और जिला मेें 326 लोगों को निगरानी में रखा गया जिनमें से 300 व्यक्तियों कों घरों में क्वारंटाईन किया गया है जिनमें से 104 लोग होम क्वारनटाईन के 28 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 14 व्यक्तियों को सामान्य अस्पताल एवं 5 व्यक्तियों को कमाण्ड अस्पताल में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 4 लोगों को नाडा साहेब में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 लोगों के नमूने प्रतिक्षा मंें है तथा 8 नमूने नार्म अनुसार सही नहीं पाए गए जिन्हंे पीजीआई प्रशासन ने रिजेक्ट कर दिया। लाॅकडाउन के कारण शैल्टर होम में रह रहे लोगों को 14 दिन के लिए क्वारटाईन में रखा गया है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!