IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

*जिला प्रशासन द्वारा 2 सप्ताह के भीतर पहुंचाई गई मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता* 

*जिले में भारी बारिश के कारण झुग्गी पर पहाड़ का मलबा गिरने से हुई 3 लोगों की मृत्यु* 

 *एडीसी ने प्रशासन की ओर से राज्य सरकार की नीति के तहत परिजनों को सौंपे 4-4 लाख के स्वीकृति पत्र* 

For Detailed

पंचकूला, 23 जुलाई – पिंजौर के समीप शिव लोटिया मंदिर मार्ग पर झुग्गी पर पहाड़ का मलबा गिरने से 10 जुलाई को हुए हादसे में 3 लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन द्वारा आज मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। 

राज्य सरकार की नीति अनुसार आपदा में जान गवांने वालों के परिवार के प्रत्यके सदस्य को 4-4 लाख की राशि प्रदान की जाती है। उक्त राशि का स्वीकृति पत्र अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमति वर्षा खांगवाल द्वारा आज चैना चैंक पिंजौर में जाकर पीड़ित परिवारों के परिजनों को सौंपा गया।

  श्रीमति वर्षा खांगवाल द्वारा जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार के यहां मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हमेशा उनके साथ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकट के इस दौर में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

मृतक नन्दी उर्फ आकाश व प्रिया की माता श्रीमति धन्वन्ती को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।  वहीं कार्तिक की माता श्रीमति पूजा को भी राज्य सरकार की तरफ से 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन कालका, कृष्ण लांबा, तहसीलदार कालका विवेक गोयल, परियोजना अधिकारी आपदा प्रबंधन सौरभ धीमान, भाजपा युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष अक्षरदीप चैधरी, मंडल अध्यक्ष नरौता राम, पार्षद सुरेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान ये सभी झुग्गी में शरण लिए हुए थे। पहाड़ का मलबा गिरा और ये नीचे दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। आकाश और कार्तिक को तो निकाल कर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रिया को भी निकाल लिया पर वह मौके पर दम तोड़ चुकी थी।

 https://propertyliquid.com