*Young hands for a greener tomorrow: MC Chandigarh organizes citywide paper bag workshop series to commemorate World Paper Bag Day*

जरूरतमंदों के दरवाजे तक पहुंच रहा मोदी की गारंटी का रथ – ज्ञानचंद

सकेतड़ी में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम

For Detailed



 पंचकूला, 29 दिसम्बर – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोदी की गारंटी के रथ गांव-गांव, शहर – शहर जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंच रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का आधार साबित होगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग का कल्याण हो रहा है और वास्त्विक लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

  उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद
कार्यक्रम में लगाए स्टॉल  का निरीक्षण किया, और विस्तार से जानकारी भी ली। इसके साथ ही लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और मौजूद नागरिकों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। योगा प्रदर्शन करने वाले और पात्र लाभार्थियों तथा होनहार छात्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनैक्शन, विदुर पेंशन,  वृद्धावस्था पेंशन के प्राण पत्र भी वितरित किए।  

श्री गुप्ता ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने की जिमेदारी युवाओं के कंधे पर है। मौजूदा युवा पीढ़ी और भावी युवा पीढ़ी को अमृत काल में देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीति रही है कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की बराबर भागीदारी हो। भाजपा सरकार में  हलके के लोगों की सेवा ही परमो धर्म मानकर काम किए हैं।  क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का रथ देश के हर गांव में पंहुच रहा है। अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की गारंटी हैं मोदी के रथ की। हर घर नल से जल, हर पात्र महिला को रसोई गैस, हर घर शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि, काश्तकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल विकास और सस्ते लोन की सुविधा, देश को पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, ढांचागत विकास, मूलभूत सुविधाओं में निरंतर सुधार के कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत चिरायु, निरोगी हरियाणा, नई शिक्षा नीति से बड़े बदलाव आए हैं। नरेंद्र मोदी और मनोहर सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग को बराबर लाभ मिला है।

 उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण और सुशासन की गांरटी हैं पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उठाई है। उनका हर कदम गरीब कल्याण के लिए उठ रहा है। इस यात्रा से गरीब लोगो के जीवन में अवश्य बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि पंचकूला में भाजपा कार्यकाल में 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए जबकि पिछली सरकार में पंचकूला उपेक्षित रहा था। दो पीएम श्री स्कूल जिला को मिले और 500बेड का अस्पताल बनवाया गया है।

उन्होंने कहा कि सकेतड़ी में 5 करोड़ रुपए खर्च कर सीवरेज, पेयजल भंडारण जैसे विकास कार्य करवाए है। एक करोड़ रूपये की लागत से तालाब का सौंदर्यकरण तथा धर्मशाला का निर्माण जल्द ही शुरू किया जायेगा


 इस अवसर पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, एमसी नरेंद्र लुबना  ने भी अपनें विचार रखे।

श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

 उपायुक्त सुशील सारवान , डी एमसी सचिन गुप्ता, ए डी सी वर्षा खनगवाल, संयुक्त सचिव एम सी ऋचा राठी, भाजपा के जिला प्रधान अजय शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बनतो कटारिया, उपाध्यक्ष उमेश सूद, एमसी नरेंद्र लुबना, सोनिया सूद, मानद महासचिव बाल कल्याण परिषद रंजिता मेहता, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशल, गौरव राणा, अमित शर्मा महेंद्र सिंह, अच्छर सिंह सहित कई अधिकारी और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com