IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

जनता मार्शल से दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था  

पंचकूला, 9 जुलाई

विधानसभा अध्यक्ष के साथ पंचकूला पुलिस के आला अधिकारियों ने बनाई योजना

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पंचकूला पुलिस जल्द जनता मार्शलों की मदद लेगी। पूर्व सैनिक जनता मार्शल की भूमिका निभाएंगे और वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यवस्था संभालेंगे। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित विधानसभा सचिवालय में पंचकूला पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम, शहर में सीसीटीवी लगाने, अतिक्रमण हटाने, नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध खनन रोकने के लिए भी विस्तृत योजना बनी। इस दौरान लव-जिहाद की घटनाएं रोकने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पंचकूला पुलिस के आयुक्त आईपीएस सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त आईएएस मोहित हांडा उपस्थित रहे।

For Detailed News-

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहते हैं, जो स्वेच्छा से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसी योजना बनाने के लिए कहा कि जिसमें कि इन पूर्व सैनिकों के स्किल का लाभ उठाया जा सके। योजना बनी है कि विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे पूर्व सैनिक बतौर जनता मार्शल तय होंगे। पुलिस जब भी किसी क्षेत्र विशेष में चालान काटने होंगे तो इन जनता मार्शलों को साथ रखना होगा। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि ऐसा करने से पुलिस का सहयोग भी हो सकेगा और समाज के महत्वपूर्ण घटक पूर्व सैनिक व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग भी दे सकेंगे। उन्होंने निर्धारित अवधि पर पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया।

बैठक के दौरान ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि शहर में अनेक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते इस समस्या को नियंत्रित करना चाहिए। इसके साथ शहर में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेंट सवारी करने वालों से भी विस अध्यक्ष खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर गैरजिम्मेदारां ढंग से सवारी करना युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए इस प्रकार की प्रवृति पर कड़ाई से अंकुश लगाएं। उन्होंने कहा कि पंचकूला प्रगतिशील और व्यवस्थित शहर है,इसलिए यहां ट्रैफिक के सभी नियम अक्षरश: लागू होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले में कानून-व्यवस्था काफी सुधरी है, लेकिन फिर भी अनेक क्षेत्रों से चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं,इसके लिए पर्याप्त संख्या में बीट बॉक्स स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए, इससे पुलिस और जनता के बीच परस्पर विश्वास बढ़ेगा।

https://propertyliquid.com/

100 नंबर बना परेशानी का सबब, बीएसएनएल के साथ मिलकर करें समाधान

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पुलिस सहायता के लिए निर्धारित 100 नंबर पंचकूला में कारगर साबित नहीं हो रहा है। लोगों की शिकायत है कि पंचकूला से 100 नंबर डायल करने पर अक्सर चंडीगढ़ कॉल लगती है। इससे जहां लोगों का समय खराब होता है, वहीं कई बार संबंधित पुलिस थाने तक संदेश भी नहीं पहुंच पाता। इस पर पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने कहा कि पंचकूला और चंडीगढ़ टेलिकॉम विभाग के एक जॉन में होने कारण यह समस्या होती है। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ मिलकर इसका समाधान निकालें।

Watch This Video Till End….