*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

जनता की सेवा का भाव मन में जगाना ही सुशासन- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों से किया सीधा संवाद

जनता की सेवा का भाव मन में जगाना ही सुशासन- मुख्यमंत्री

पंचकूला, 25 दिसंबर।      मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजनेताओं से लेकर अधिकारी.कर्मचारी तक हम सबकी जिम्मेदारी जनता की सेवा करना है। हम सबके मन में यह भाव जागना ही सुशासन है। सबके साथ न्याय का भाव मन में रखना और आमजन को बिना बाधा सेवाओं व योजनाओं की डिलीवरी करना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। 

जनता की सेवा का भाव मन में जगाना ही सुशासन- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए नई ई-सेवाओं का शुभारंभ किया और विभाग, जिला व प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों.कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए व जिज्ञासाओं का तर्कसंगत ढंग से समाधान किया। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 22 जिलों के अधिकारियों से मुखातिब हो रहे थे। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह व उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

जनता की सेवा का भाव मन में जगाना ही सुशासन- मुख्यमंत्री

राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम की शुरुआत का मकसद आमजन को मिलने वाली सेवाओं व योजनाओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी व प्रतिबद्धता के भाव का अहसास करना है। चाहे मुख्यमंत्री हो या किसी विभाग का कोई कर्मचारी, हम सब जनता की सेवा के लिए हैं। सरकार व प्रशासन आपस में मिलकर ही अच्छा शासन दे सकते हैं और इसे अच्छा व बाधारहित बनाने के लिए संवेदनशील भाव मन में रखना जरूरी है। यह सरकार जनता के प्रति पूर्ण उत्तरदायित्व का भाव रखती है और हम जन.जन की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कर्मचारी-अधिकारी को यह समझना चाहिए कि हमें जो वेतन मिलता है उसकी एवज में मैं क्या कर रहा हूं। जनता के हित में हमें नियमों को उदार व सरल बनाने का प्रयास करना चाहिए। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार ने योजनाओं का विक्रेंद्रीकरण किया है। अधिकारियों, कर्मचारियों को हिपा के माध्यम से प्रशिक्षण व रिफ्रेशिंग कोर्स करवाए जाएंगे ताकि वे अपने कार्य में अधिक निपुण बन सकें व जनता के प्रति जिम्मेदारी के भाव के साथ कार्य कर सकें। मुख्यमंत्री ने 2014 के बाद जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और सुधार के विचारों को लागू किया जाएगा। आमजन से सुधार के विचार लेने के लिए वेबसाइट भी बनाई जाएगी। मेहनती, जिम्मेदार व कत्र्तव्यपरायण अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विभाग, जिला व प्रदेश स्तर पर अच्छा काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए प्रतिवर्ष प्रदेश में 500 पुरस्कार दिए जाएंगे और इसे अगले वर्ष 25 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पांच नई सेवाएं शुरू की गई है, इनमें 22 जिलों की वेबसाईट, सरल पोर्टल की अतिरिक्त सेवायें, लोकायुक्त पोर्टल व लाल डोरामुक्त गांवों के डिजिटल मैप संबंधी योजनायें शामिल है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस पर इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव-गांव सड़क पंहुचाने के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चलाई। इसके कारण हरियाणा का हर गांव पक्की सड़क से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन के माध्यम से सबका साथ सबका विकास, हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनसेवा की प्रतिबद्धता के कारण ही आज 38 विभागों की लगभग 550 सेवाओं के डिजिटाइजेशन सेे सरकारी सेवाएं प्रदान करने में बड़ा परिवर्तन आया है। 

उन्होंने कहा कि  सुशासन की मूल भावना के अनुरूप जरूरतमंद वर्ग को घर.द्वार पर सेवाएं मिल रही हैं। सूचना प्रौद्योगिकी सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुशासन के स्वप्र को साकार करने के लिए हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हर अधिकारी, कर्मचारी को यह समझना चाहिए कि हम सब जनता की सेवा के लिए पदासीन हैं और यदि जनता को समय पर बाधारहित सेवाएं मिलेंगी तो ही हमारा होना सार्थक है। उन्होंने कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व 25 दिसंबर 2014 को सुशासन दिवस के अवसर पर तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिये शुरू की गई ई-रजिस्ट्ररी की प्रक्रिया के बाद से लगभग 500 ईसेवायें आॅन लाईन की जा चुकी है। इनके कारण प्रदेश के लाखों ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिये  सरकारी अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। उन्होंने कहा कि ग्रांवों में सूचना प्रोद्यौगिकी के माध्यम से ग्राम सचिवालय स्थापित किये जा रहे है।

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि जनसेवक के नाते आमजन को सुशासन देना हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे अपना कत्र्तव्य समझना चाहिए। सुशासन के लिए यह भी जरूरी है कि सभी अधिकारी.कर्मचारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को अच्छी प्रकार समझें और जनहित में योजनाओं के सरलीकरण पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हम सबको आज सुशासन दिवस पर जनहित में अच्छा कार्य करने का प्रण करते हुए जिला को सेवा प्रदान करने में अव्वल बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला में सभी योजनाओं व सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करने के लिये सरल केंद्र व अन्त्योदय केंद्र, उपमंडल एवं तहसील स्तर पर भी स्थापित किये गये है, जिनमें हरियाणा व केंद्र सरकार की सभी प्रमुख सेवाएं प्रदान की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि सरल पोर्टल पर 352742 आवेदन आये, जिनमें से 347216 का निपटान कर दिया गया है। पुलिस विभाग की 16 नई सेवाओं का भी आ शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि खुले दरबार में मिलने वाली शिकायतों की निगरानी रखने के लिये जिला प्रशासन द्वारा सीआरएस सोफ्टवेयर बनाया गया है। इसके माध्यम से मिलने वाली शिकायतों, उनके समाधान तथा संबंधित विभाग से लंबित शिकायतों की जानकारी उपलब्ध रहती है। विकास कार्यों की निगरानी के लिये विकासात्मक निगरानी प्रणाली सोफटवेयर बनाया गया है। इसमंे भी कार्यों की प्रगति, लंबित कार्य, संबंधित जानकारी उपलब्ध रहती है। जिला प्रशासन द्वारा योजना जागरूकता एप भी बनाया गया है, जिसमें संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी रहती है। उन्होंने बताया कि जिला पंचकूला में ग्रामीण क्षेत्र में 73 व शहरी क्षेत्र मं 65 अटल सेवा केंद्र क्रियान्वित है। उन्होंने बताया कि पंचकूला जिला में राजस्व विभाग के डाटा और अधिक संरक्षित करने के लिये पंचकूला जिला के सभी तहसील व सब तहसील वेब हैलरिस पोर्टल पर सिफ्ट कर दी गई है, इससे जमाबंदी की नकल, वसीका पंजीकरण, इंतकाल दर्ज व ई गिरदावरी को अति सरल कर दिया गया है और इसकी निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, एसडीएम पंचकूला सुशील कुमार, नगराधीश नवीन आहूजा सहित गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी व जिले के अनेकों कर्मचारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!