Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

गौ उत्पाद मानकीकरण करके पंजीकृत करवाएं गौशालाएं- संजीव कौशल

For Detailed News-

पंचकूला, 27 अक्तूबर- हरियाणा सरकार के वित्त आयुक्त, राजस्व एवम अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के तकनीकी मार्गदर्शन में पिंजौर की श्री कामधेनू गौशाला सेवा सदन में स्थापित गौवंश अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। अनुसंधान केंद्र में पहुंचने पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और निरीक्षण के दौरान साथ रहे।
गौवंश अनुसंधान केन्द्र पहुंचने पर हरियाणा सरकार के वित्त आयुक्त, राजस्व एवम अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गौवंश अनुसंधान केंद्र के बारे में जानकारी ली और विस्तृत चर्चा की। अनुसंधान केंद्र में चल रहे कार्यों को लेकर हरियाणा गौ सेवा आयोग के प्रयासों की जमकर सराहना की।


उन्होंने कहा कि हरियाणा की गौशाला में बन रहे उत्पादों का मानकीकरण नितांत आवश्यक है। इस तरह के उत्पादों को एक ब्रांड के नीचे पंजीकृत किया जाना चाहिए। गौशालाओं में बनने वाले उत्पादों को विश्वसनीय लैब में प्रमाणीकरण करवा कर उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इन उत्पादों के मानकीकरण और अनुसंधान के लिए एक प्रयोगशाला की स्थापना भी की जानी चाहिए।
वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि गायों की नस्ल सुधार करके गौशालाओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर एवं गौशालाओं में बन रहे गौ उत्पादों का बेहतर तरीके से बाजारीकरण करके हरियाणा की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने गाय के गोबर से बन रहे खाद, गमलों, दीपक, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, गाय के गोबर से बनने वाले प्राकृतिक पेंट के प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया।


बॉक्स
  हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि गौ सेवा आयोग ने गौतत्त्व के नाम से ब्रांड पंजीकृत करवा लिया गया है। गौ उत्पादों का मानकीकरण और प्रमाणीकरण पूरा होने पर गौ उत्पाद इसी गौतत्व ब्रांड से ही बनाए जायेंगे। इन उत्पादों के बेहतर प्रमीकरण के लिए एक प्रयोगशाला का विषय विचाराधीन है।

https://propertyliquid.com


उन्होंने गौशाला पहुंचकर गाय माता को हरा चारा, गुड़ अपने हाथों से खिलाया। हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने शाल और गाय माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया एवम गौशाला प्रबंधक समिति की ओर से नवराज धीर ने गौ उत्पाद एवं गाय के गोबर से बना गमले में लगी तुलसा का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के सचिव डॉ चिरंतन कादयान, पशु चिकित्सक डा अश्वनी कुमार, जितेंद्र डोगरा, रमेश गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता एवं गौशाला प्रबंधक समिति के अनेक पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहे।