Training Programme on My Bharat Portal organized at PU

किसानों को आवश्यक कृषि सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे है ताकि किसान रबी फसलों की कटाई और अगली खरीफ फसलों की तैयारी कर सके।

पंचकूला  31 मार्च- किसानों को आवश्यक कृषि सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे है ताकि किसान रबी फसलों की कटाई और अगली खरीफ फसलों की तैयारी कर सके। इन आवश्यक कृषि सेवाओं का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय से नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। इस संबध में जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पीएम-किसान योजना के तहत 2000 रुपए की वितिय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया की जा  रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत फसल क्षतिपूर्ति के आकंलन करने एवं सरसों की फसल कटाई उपकरणों के लिए अधिकारिक अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए गए है।    उन्होंने बताया कि हाल ही में बारिश के कारण फसल क्षति आपदा सर्वेक्षण के लिए स्थानीय  अधिकारियों को बीमा कंपनियों के एजेंटों के साथ लॉकडाउन की अवधि के दौरान किसानों के खेत में जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा फसल नुकसान की सूचना और किसान सहायता के लिए मुख्यालय में कॉल सेंटर कार्यरत है। रबी फसलों की कटाई के लिए खेती के संचालन और संबंधित गतिविधियों को लॉकडाउन नियमों से छूट दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि खेतों में हार्वेस्टर और औजार के कस्टम हायरिंग केंद्रों को उपयोग करने की छूट दी गई है ताकि किसान फसलं कटाई सुनिश्चित कर सके। बीज, कीटनाशक और उर्वरक जैसे आवश्यक कृषि इनपुट प्रदान करके छूट के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को एग्री रिटेल दूकानों की व्यवस्था करने निर्देश जारी किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि सरसों की फसल की कटाई का काम जोरों पर है लगभग 75 प्रतिशत सरसों की फसल की कटाई की जा चुकी है।  विभाग द्वारा फसल की प्रगति की निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को कटाई के कार्यों में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अलावा राज्य और भारत सरकार की सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वय में सरसों और गेहूं की खरीद के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!