Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

एचईआरसी में मनाया गया संविधान दिवस

अधिकारों के साथ कत्र्तव्य-परायणता का भी पाठ पढ़ाया

एचईआरसी में मनाया गया संविधान दिवस

पंचकूला, 26 नवंबर- संविधान दिवस के मौके पर हरियाणा बिजली विनियामक आयोग एचईआरसी में बुधवार को विधिवत तौर पर संविधान दिवस मनाया गया। एचईआरसी के सदस्य प्राविन्द्रा सिंह चैहान और सदस्य नरेश सरदाना ने इस अवसर पर एचईआरसी के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस के मौके पर अपने अधिकारों के साथ.साथ कत्र्तव्य परायणता का भी पाठ पढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि सभी सरकारी कार्यालयों और सभी स्वायत्त  संस्थाओं के दफ्तरों में संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एचईआरसी के पंचकूला सेक्टर 4 में स्थित एचईआरसी कार्यालय के सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सबसे पहले राष्ट्रगान गाया गया, उसके बाद एचईआरसी के सदस्य प्राविन्द्रा सिंह चैहान ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। उसके बाद उन्होंने संविधान के निर्माण से लेकर अब तक हुए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तक 104 संशोधन हुए हैं, हमारा संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ संविधान है, जिसे बने हुए 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। हम सबका कत्र्तव्य है कि हम संविधान को सर्वोंपरि मानते हुए अपना कार्य करंे। प्रस्तावना पढने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। वहीं एचईआरसी के सदस्य नरेश सरदाना ने इस मौके पर अधिकारों और कत्र्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कुछ अपने अनुभव सांझा किए। वहीं एचईआरसी के कंसलटेंट रघबीर शरण ने कत्र्तव्य परायणता पर अधिक जोर दिया।

 इस अवसर  पर एचईआरसी के डायरेक्टर टेक्रिकल वीरेंद्र सिंह, एडिशनल डायरेक्टर सुरभि जैन सहित तमाम एचईआरसी के सीनियर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….