IGNOU extends date for submission of exam form for December 2025 Term-End Examination

उपायुक्त ने संविधान दिवस के अवसर पर जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने की दिलाई शपथ

For Detailed

पंचकूला, 26 नवंबर- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को डाॅ भीमराव अंबेडकर ने तैयार किया था और गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्चय विधान है।
उन्होंने बताया कि संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी भारत में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देशों में सबसे लंबा और लिखित संविधान है। भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
इस अवसर पर नगराधीश गौरव चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, कृषि विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र यादव, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ps://propertyliquid.com