State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 13206 व्यक्तियों के नमने लिए गए है।

पंचकूला 14 जुलाई- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 13206 व्यक्तियों के नमने लिए गए है। इनमें 12605 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 359 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी है। उन्होंने बताया कि आज जिला में 2 पोजिटिव मामले पंचकूला के आए है। इनमें सैक्टर 7, सैक्टर 26 क्षेत्र में एक-एक मामला आया है। इन स्थानों को कंटेनमेंट किया गया है।

For Detailed News-


उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 155 व्यक्तियों के नमूने पोजिटिव पाए गए जिनमें से 118 कोरोना पोजिटीव ठीक हो गए, बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 63 अन्य जिलों व राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव है।

https://propertyliquid.com/


उपायुक्त ने बताया कि जिला के 758 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले 25 व्यक्तियों में से 5 पल्लवी, 12 पार्क रॉयल, 5 सिराज होटल सैक्टर 10 व 3 व्यक्तियों को सूद भवन में कावर्टाइन किया गया है।

Watch This Video Till End….