IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

उपायुक्त ने काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा सरकारी सेवाओं के लिए तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों का लिया कड़ा संज्ञान

– अधिक शुल्क वसूलने वाले काॅमन सर्विस सेंटर का लाईसेंस होगा रद्द-महावीर कौशिक

– लोगों को पारदर्शी तरीके से सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए सभी काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य-उपायुक्त

For Detailed

पंचकूला, 3 अप्रैल- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए निर्देश दिये कि यदि कोई भी काॅमन सर्विस सेंटर लोगों से अधिक शुल्क वसूलता पाया गया तो उसका लाईसेंस रद्द किया जाएगा।


श्री महावीर कौशिक आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला में संचालित काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सरकार सेवाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जिला में संचालित सभी काॅमन सर्विस सेंटरों की पते सहित लिस्ट कल तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।  


उपायुक्त ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कई काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा लोगों से सरकारी सेवाओं के लिए निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे काॅमन सर्विस सेंटर जो लोगों से अधिक राशि वसूलते पाए जाते हैं तो उनका लाईसेंस रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पारदर्शी तरीके से सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए सभी काॅमन सर्विस सेंटरों द्वारा रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर संबंधित काॅमन सर्विस सेंटर के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि ऐसे काॅमन सर्विस सेंटर जो पंजीकृत हैं परंतु काफी समय से डिजीटल सेवाएं प्रदान नहीं कर रहे हैं उन्हें भी बंद करवाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि साईबर कैफे चालक, काॅमन सर्विस सेंटर के नाम से विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए लोगों से मनचाहे रेट न वसूलें।


काॅमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिला में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कुल 220 काॅमन सर्विस सेंटर संचालित हैं जिनके माध्यम से जिलावासियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे पंजीकृत काॅमन सर्विस सेंटर जिन्होंने एक साल से अधिक समय से कोई भी डिजीटल सेवा प्रदान नहीं की है उनका लाईसेंस रद्द करने के लिए लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अब काॅमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदक के पास अपनी दुकान होना अनिवार्य है। दुकान के भौतिक सत्यापन के पश्चात की उसे काॅमन सर्विस सेंटर खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा आवेदक आधार कार्ड में दर्शाए गए पते के आस-पास के क्षेत्र में ही काॅमन सर्विस सेंटर के लिए आवेदन कर सकता है।  


इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, एसीपी विजय नेहरा, डीआईओ सतपाल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सांगवान, डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एग्जिक्यूटिव आॅफिसर रेनु गर्ग और काॅमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com/