अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं व प्रबुद्घ नागरिक भी विशेष तौर पर जिला प्रशासन को अपना सहयोग देकर महोत्सव को सफल बनाएं।
सिरसा, 3 दिसंबर।

जिला स्तरीय अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं व प्रबुद्घ नागरिक भी विशेष तौर पर जिला प्रशासन को अपना सहयोग देकर महोत्सव को सफल बनाएं।
यह बात उपमंडलाधीश नागरिक जयवीर यादव ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्घ नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस बार जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 6 से 8 दिसम्बर तक स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीता मनीषी द्वारा उद्बोधन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को प्रदर्शनी, गीता पर आधारित सेमिनार, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 8 दिसंबर को प्रदर्शनी, सेमिनार, ग्लोबल चैटिंग, नगर शोभा यात्रा तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में गीता के जीवन से जुड़े पहलुओं पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठन मिलकर शहर में एक शोभायात्रा व पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य व साफ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किये जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे महोत्सव के दौरान झांकी, स्वागत द्वार, श्लोक व मंत्रो उच्चारण, आरती, सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशाद वितरण, उद्बोधन, जलपान सेवा आदि कार्यों में विशेष रुप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाला गीता जयंती महोत्सव में आप लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गीता का हमारे जीवन के हर पहलु में महत्व है। उन्होंने कहा कि जिला में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं द्वारा गीता के श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। इस शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं के लोगों का सहयोग रहेगा। गीता जयंती महोत्सव के लिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का पूर्ण रुप से सहयोग लिया जा रहा है।
बैठक में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पवार ने सभी संस्थाओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव के अवसर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा अपने उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी जिसमें धार्मिक पुस्तकें, खाद्य सामग्री, हैंडीक्रॉफ्ट आदि उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अवसर पर सभी सरकारी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे तथा लाभार्थी को लाभ भी प्राप्त होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित गीता जयंती महोत्सव में पहूंच कर कार्यक्रम की शोभा बढाएं।
इस बैठक में सामाजिक संस्थाएं गुरु नानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट से सरदार सुरेंद्र सिंह वैदवाला, सनातन धर्म सभा से बजरंग पारीक, पतंजलि योग व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से चंद्रपाल योगी, भारत विकास परिषद से अशोक गुप्ता, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से राजेश दूआ, जीयो गीता के प्रतिनिधि लेखराज, राजू अरोड़ा व संदीप मेहता, प्रभु प्रेमी संघ से श्याम लाल सचदेवा, रामा क्लब, सांझ सेवा सोसायटी से सर्वजीत अहवालत, द्रोण प्रसाद कोईराला, हरी ओम भारद्वाज सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!