*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को डा. अजय गोयल के होस्पीटल में किडनी सैंटर का रिबन काटकर उदघाटन किया।

पंचकूला 12 दिसम्बर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को डा. अजय गोयल के होस्पीटल में किडनी सैंटर का रिबन काटकर उदघाटन किया। अब किडनी रोगियों का आसानी से ईलाज हो सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पंचकूलावासियों के लिए गर्व की बात है कि उन्हें गोयल होस्पीटल में किडनी संबधी रोगों का बेहतर उपचार मिलेगा।

For Detailed News-


उन्होंने कहा कि ट्राईसिटी में पंचकूला शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आगे बढ रहा है। जिस क्षेत्र में बेहतर शिक्षा होगी वहां पर उच्च क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाओं का होना अनिवार्य है। शिक्षा से लोगों में जागरूकता आती है तो स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों का शरीर निरोग बनेगा। उन्होंने कहा कि कई निजी चिकित्सक भी गरीब लोगों का ईलाज समाजसेवा समझ करते है। इससे उन्हें आत्मिक संतुष्टि ओर शकुन मिलती है। उन्होंने होस्पीटल का अवलोकन कर जायजा लिया ओर रोगियों का हालचाल भी पूछा।

https://propertyliquid.com

श्री गुप्ता ने डा. अजय गोयल को बधाई देते हुए कहा कि वंे लोगोे की मन लगाकर सेवा करें, इससे बडा पूण्य का कार्य नहीं है। इस मौके पर कई चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।