IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

मुख्यमंत्री ने पिंजौर बाईपास का किया औचक निरीक्षण

निर्माण कार्यों में देरी के कारणों की जानकारी ली, अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

विकास के मामले में हरियाणा देश में अग्रणी, निवेशकों के लिए बना सबसे पसंदीदा राज्य – मनोहर लाल

For Detailed News

पंचकूला, 21 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विकास के मामले में आज हरियाणा देश में अग्रणी राज्य बना है। प्रदेश में आधारभूत ढांचा मजबूत बना है, इसी का परिणाम है कि निवेशकों के लिए हरियाणा सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि सड़कें विकास के लिए जरूरी हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो प्रदेश व देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर के नाते से वर्ष 2024 तक जो भी लंबित कार्य हैं वह सब पूरे होंगे।
मुख्यमंत्री आज अचानक पिंजौर पहुंचे, जहां उन्होंने पिंजौर बाईपास के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ‌अधिकारियों से निर्माण कार्यों में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली और उन्हें आगामी प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर बाईपास परियोजना के दौरान रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉसिंग पर कार्य बहुत दिनों से किन्हीं तकनीकी कारणों से रुका हुआ था, उसी का आज निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में जल्द एक बैठक कर इन कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह बाईपास बद्दी रोड में मिलेगा, जिससे हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रांतों के लोगों को आवाजाही में सुगमता होगी।

पिंजौर -नालागढ़ फोरलेन हाईवे के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनियों व रेलवे के किन्हीं कारणों से कार्य रुका हुआ है। स्थिति की जानकारी लेकर जल्द ही कार्यों को शुरू करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़कों के मामले में हरियाणा आज बेहतर स्थिति में है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हरियाणा की ओर से जब भी कोई प्रोजेक्ट के लिए अनुरोध किया जाता है तो वे सदैव पूर्ण होते हैं।

ttps://propertyliquid.com/