*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

पानी चोरी की रोकथाम के साथ जल संरक्षण का चलायेगे अभियान- राजेन्द्र कुमार

बिजली पानी थाने बनेगे जल संरक्षण अभियान के वाहक-पुलिस महानिरीक्षक

For Detailed

पंचकूला, 7 मई- जलवायु परिवर्तन के दौर में वैश्विक जल संकट बढता जा रहा है, वन क्षेत्र कम हो रहा है। वर्षा कम हो रही है, भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में खेती-किसानी का राज्य हरियाणा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से कैसे निपटे? इसके लिए सकारात्मक पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का ऐलान कर दिया है। अमृत सरोवरों का जीर्णोंद्धार, नदियों के महत्व के प्रति जागरण अभियान, जल स्रोतों को धार्मिक महत्व से जोडना, नई पीढी को जागृत करने के लिए ज्ञान के मंदिरों में प्रकृति ज्ञान केन्द्र का संचालन जैसी गतिविधियां निश्चित ही नयी पीढ़ी को प्रकृति प्रहरी व जल प्रहरी बनाने में महती भूमिका निभाएगें।


पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार ने समीक्षा बैठक में बताया माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर जी के मार्गदर्शन में विभिन्न विभाग जल संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। हम सबको विदित ही है कि एक युनिट बिजली बनाने में 850 ग्राम कोयला और 1.8 लीटर पानी की जरूरत होती है। इसलिए हम सबका भी नैतिक दायित्व है कि बिजली-पानी थानों के माध्यम से बिजली-पानी का दुरूपयोग होने से रोककर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2023 से 30 अप्रैल, 2023 तक हरियाणा के सभी जिलों में 311 शिकायते दर्ज की गई। जिसमें सर्वाधिक 149 शिकायतें हिसार बिजली पानी थाना में दर्ज हुई। दूसरे नम्बर पर फरीदाबाद बिजली-पानी थाना के अन्तर्गत कुल 135 शिकायतें दर्ज हुई है, वहीं रोहतक बिजली पानी-थाना क्षेत्र में 16 शिकायतें और जींद क्षेत्र में 5 एवं करनाल तथा रेवाड़ी क्षेत्रों में 3-3 शिकायतें दर्ज हुई है। अम्बाला और गुरूग्राम क्षेत्र मंे पानी की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।  इससे यह महसूस किया गया कि हिसार और फरीदाबार क्षेत्र में पानी की महत्ता को लेकर विशेष अभियान चलाना होगा।
इसी प्रकार बिजली चोरी की रोकथाम के अभियानो का समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि 1 जनवरी, 2023 से अब तक बिजली के कुल 24187 मामले दर्ज किये गये है, जिनमें से अंबाला-1641, करनाल-1619 रोहतक-2349, जींद-2711, हिसार-4637, रेवाड़ी-4528, गुरूग्राम-4216 और फरीदाबाद-2486 है। इस संदर्भ में यह बताना आवश्यक है कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन  में सभी बिजली पानी थाना ðारा 1 जनवरी, 2023 से 30 अप्रैल, 2023 तक 64.47 करोड़ का राजस्व संग्रह सराहनीय पहल है। बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली अपूर्ति की चुनौती बढ़ेगी, ऐसे में उपभोक्ताओं, नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बिजली के महत्व एवं उसके संरक्षण पर  विशेष जोर देना होगा।  इस अवसर पर  श्री करण गोयल पुलिस अधीक्षक एवं अधीक्षण अभियंता श्री वैभव अरोड़ा सहित हरियाणा के बिजली-पानी थानों के निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

बिजली संरक्षण के लिए विद्यार्थियों के लिए चलेगा विशेष अभियान


इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रीश्मकालीन अवकाश मई, जून में विद्यार्थियों से एजुसेट, विद्युत प्रवाह यु- टयूब चैनल एवं गुगल मीट के माध्यम से वेबिनार श्रृंखला एवं संवाद आयोजित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा के संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर श्रृंखलाबद्ध विमर्श का आयोजन किया जाएगा। इस प्रयास में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अभियंता, वैज्ञानिक क्रमशः हरियाणा की नई पीढ़ी से संवाद करेंगे। रागिनी, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य विधाओं के माध्यम से बिजली एवं प्रकृति रक्षा के लिए जन- जागरण  अभियान चलाया जाएगा।

https://propertyliquid.com/