उपायुक्त की अध्यक्षता में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की जमीन पर गांधी काॅलोनी के अतिक्रमण को हटाने को लेकर हुई अहम बैठक

पंचकूला से रेडक्राॅस वेन को रवाना करते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।

पंचकूला से रेडक्राॅस वेन को रवाना करते हुए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।

पंचकूला, 28 फरवरी- भारतीय रेडक्राॅस शाखा के 100 वर्ष पूरे होने पर रेडक्राॅस की गतिविधियों एवं सेवाओं को जन-जन तक पहंूचाने के लिए उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह वेन जिला के प्रत्येक गांव तक पंहूचकर रेडक्राॅस की सेवाओं से अवगत करवायेगी।


उपायुक्त ने कहा कि ई विद्यावाहिनी व स्वराज माजदा वेन तीन रूटों पर चलती हुई स्वयं सेवकों के साथ रेडक्राॅस की सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी। उन्होंने बताया कि इस वेन को जनवरी माह में राज्यपाल महोदय द्वारा रवाना किया गया। यह वेन पहले दिन कालका के गांव तथा दूसरे दिन बरवाला व रायपुररानी के गंावों का भ्रमण करेगी।


उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ रक्तदान जैसी गतिविधियां भी चलाई जा रही है। इसके अलावा वृद्धाश्रम भी चलाए जाते है जिसमें निशक्त लोगों को रहने की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि रेडक्राॅस द्वारा मन्दबुद्धि बच्चों की सेवाओं के लिए कलाम एक्सपै्रस एवं मोटरबाईक, एम्बुलेंस सेवाएं भी चलाई जा रही है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को सहायक कृत्रिमअंग एवं उपकरण भी रेडक्राॅस द्वारा प्रदान किए जाते है।


इस मौके पर रेडक्राॅस सचिव विजय लक्ष्मी, फ्रस्ट -ऐड की प्राधयापिका नीलम कौशिक, फ्रस्ट -ऐड की प्राधयापक चन्द्रपाल सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!