*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

पंचकूला मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन का हुआ गठन

सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनी डॉक्टर ऋचा राठी

For Detailed

पंचकूला, 25 अगस्त- पंचकूला मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे डॉक्टर ऋचा राठी, एचसीएस, सहायक आयुक्त, नगर निगम पंचकूला को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया गया।


पंचकूला मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन के जिला महासचिव धनेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पेंटाथलान एक ओलंपिक खेल है और इसमें हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे है।  मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल में पांच अलग-अलग खेलों का संयोजन है, जिसमें तलवारबाजी, 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी,घुड़सवारी,पिस्टल शूटिंग और दौड़ शामिल हैं। मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल ने भिन्न भिन्न वर्गो के ग्रुप खेलो का आयोजन करवाया जाता है। ये सभी पांच खेल एक ही दिन में खेले जाते हैं। इसे 2020 ओलंपिक खेलों के लिए मुख्य खेलों की सूची में शामिल किया गया है। मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल में अंर्तगत विभिन्न आयु वर्ग की अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन होगा।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ऋचा राठी ने कहा कि पेंटाथलान खेल को जिला भर के खिलाड़ियों को जानकारी देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के सुअवसर प्रदान करवाया जायेगा। मॉडर्न पेंटाथलान खेल के माध्यम से जिला के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना उज्ज्वल भविष्य बना पाएंगे और  देश व प्रदेश के लिये मैडल जीतकर नाम रोशन करेंगे।

नई कार्यकारिणी में जीवतेश गर्ग, विभु भटनागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीयूष पूंज और मनीषा चैधरी को उपाध्यक्ष, अनुराधा को कोषाध्यक्ष के अलावा बलदेव सिंह, मुनीश शर्मा को सदस्य बनाया गया।

https://propertyliquid.com