*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

गीता सार्वभौमिक है, सर्वकालिक है और श्रीमद् भगवद् गीता जीवन के हर मौड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती है।

सिरसा, 6  दिसंबर।


गीता सार्वभौमिक है, सर्वकालिक है और श्रीमद् भगवद् गीता जीवन के हर मौड़ पर हमारा मार्गदर्शन करती है। गीता के संदेश हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आमजन गीता के संदेश को समझें और उस पर आचरण कर गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारें। महाभारत के माध्यम से हमें सीख मिलती है कि अपने हिस्से से ज्यादा का लालच न करें और किसी पर अन्याय न करें। समय अनुसार संस्कृति व विचारों में बदलाव आते हैं, इसलिए समाज हित के लिए अन्याय होने पर चुप न रहें, सही का सही व गलत को गलत कहने में हिचक न करें।


यह बात उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में समारोह के उद्घाटन उपरांत उपस्थित जनसमूह को अपना संदेश देते हुए कही। गीता जयंती समारोह के प्रथम दिन जीयो गीता परिवार के सहयोग से हवन यज्ञ किया गया जिसमें एसडीएम जयवीर यादव और संयोजक लेखराज सचदेवा, राजू अरोड़ा, यादवेंद्र गौतम और संदीप मेहता सहित अधिकारीगणों ने यज्ञ में अपनी आहुति दी। उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पवार ने मुख्य अतिथि उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, उपायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी गर्ग, एसडीएम जयवीर यादव व समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं, कलाकारों, मीडिया कर्मियों, अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकों का स्वागत किया। इसके अलावा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की सफलता में अपना योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।


उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब इस धरती पर भगवान ने किसी न  किसी रूप में अवतार लिया है। कुरूक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने संदेश के माध्यम से कर्म-कत्र्तव्य और सच्चाई-बुराई का बोध करवाया था। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति द्वंद्व में है। इंसान इस प्रकार से चिंताओं व बीमारियों से घिरा है कि वह ठीक से अपनी नींद भी नहीं ले पा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है, आज की युवा पीढी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। इसके अलावा युवा वर्ग नशे को त्यागते हुए राष्टï्रहित में अधिक से अधिक योगदान दें।


उन्होंने कहा कि आज भले ही हम सतयुग से कलयुग में आ गए हो लेकिन आज भी परिस्थितियां बदली नहीं है, केवल उनका आकार बदला है। उस समय बुराई के प्रतीक दुर्याेधन थे और अच्छाई के प्रतीक अर्जुन थे। गीता हमें संदेश देती है कि हर व्यक्ति के जीवन में दु:ख जरूर है लेकिन यह दु:ख  अज्ञानता से पैदा होता है। हम अपने अंदर के ज्ञान को जगाकर ही दु:ख की निवृति कर सकते हैं। मंच का कुशल संचालन सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम जयवीर यादव ने आए हुए अतिथियों, नागरिकों व सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता की आरती से कार्यक्रमों का समापन किया गया। 


Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!