IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

कोरोना संक्रमण के नए केस आने पर प्रभावित क्षेत्रों को बनाया कंटेनमेंट व बफर जोन : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान

सिरसा, 31 जुलाई।


                    उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि वीरवार को जिला में कोरोना संक्रमण के नए केस मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन व साथ लगते क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया हैं। एसडीएम सिरसा व ऐलनाबाद संबंधित कंटेनमेंट व बफर जोन के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे, जो सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे। उपायुक्त ने आमजन से आह्वïान किया है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर आमजन सजगता के साथ-साथ पूरी सावधानी बरतें और भीड़ में जाने से परहेज करें। इसके साथ-साथ अनावश्यक रुप से घरों से बाहर न जाएं, जरुरी होने पर ही घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से अच्छी प्रकार से धोएं या सैनिटाइज करें।

For Detailed News-


सिरसा के वार्ड नम्बर 7 में कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र :


                    उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि सिरसा के वार्ड नम्बर 7, एमसी कॉलोनी नजदीक दास क्लॉथ हाउस मुख्य गली में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट व बफर जोन बनाए गए हैं। गली में राम ङ्क्षसह के घर से श्रीमती अनुदीप के घर तक (एक तरफ) व दुकान सत्ता एसडीटी  से सुमन कुमार के घर तक (दूसरी तरफ) तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व एमसी कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए भारत सैनिक स्कूल में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज बिजेंद्र कुमार (94162-47987) होंगे। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डा. बोबी व डब्ल्यूसीडीपीओ सिरसा सहायक के तौर पर कार्य करेंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यापक रोहताश कुमार (90503-82922) व अध्यापक अजय शर्मा (99915-32428) को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।

https://propertyliquid.com/


सिरसा के वार्ड नम्बर 12 में कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र :


                    उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि सिरसा के वार्ड नम्बर 12 प्रीत नगर, बेगू रोड़, गली नम्बर 1 में कोरोना संक्रमण के चार मामलें सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट व बफर जोन बनाए गए हैं। गली में मोहन लाल के घर से मै. प्रवीन किरयाणा स्टोर तक (एक तरफ) व दूसरी तरफ मै. दास 86 आयरन फैक्ट्री तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व प्रीत नगर वार्ड नम्बर 12 के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नजदीक मेला ग्राउंड (01666-246001) में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज लैक्चरर राज कुमार (87084-41077) होंगे। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डा. संजमप्रीत व डब्ल्यूसीडीपीओ सिरसा सहायक के तौर पर कार्य करेंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीटी बलबीर सिंह (99963-24011) व पीजीटी मुनीश कुमार (94165-45500) को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।

सिरसा के वार्ड नम्बर 28 में बने कंटेनमेंट जोन, कंट्रोल रुम स्थापित :


                    उपायुक्त बिढ़ान ने बताया कि सिरसा के वार्ड नम्बर 28, बी-ब्लॉक में एक मामला सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट व बफर जोन बनाए गए हैं। क्षेत्र में रुप चंद मेहता के मकान नम्बर 182/1 से अशोक कुमार वर्मा के मकान नम्बर 184 तक एक तरफ व इन घरों के सामने पार्क तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा बी-ब्लॉक के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए सीएमके नेशनल कन्या महाविद्यालय सिरसा (01666-240289, 240091) में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज लैक्चरर कुंदन राम होंगे। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डा. प्रिंस ग्रोवर व डब्ल्यूसीडीपीओ सिरसा सहायक के तौर पर कार्य करेंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईएसएचएम गोपाल कृष्ण (94166-45655) व ईएसएचएम राम सिंह (98965-18290) को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।


रानियां के वार्ड नम्बर 6 में बना कंटेनमेंट जोन, कंट्रोल रुम स्थापित :


                    उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने बताया कि रानियां के वार्ड नम्बर 6 नजदीक राजकीय प्राइमरी स्कूल में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा हिमांशु के घर से खाली प्लॉट तक एक तरफ व बंगा के खाली प्लॉट से विद्याधर के खाली प्लॉट तक दूसरी तरफ तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा वार्ड नम्बर 6 के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए फायर ब्रिगेड कैंपस रानियां (01698-250316) में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज प्रिंसिपल विजय कुमार (94160-76246) होंगे। इसके अलावा डेंटल सर्जन डा. अजय गुप्ता व डब्ल्यूसीडीपीओ रानियां सरोज कंबोज सहायक के तौर पर कार्य करेंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीजीटी ओम प्रकाश (94660-92545) व पीजीटी सुरेश कुमार (93556-56318) को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।


कंटेनमेंट व बफर जोन के लिए हिदायतें जारी :


                    उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने अधिकारियों को कोरोना वायरस के आस-पास के क्षेत्रों में इसके फैलाव को रोकने के लिए संदिग्धों की स्क्रीनिंग, संदिग्ध मामलों का परीक्षण, क्वारंनटाइन, सोशल डिस्टेंस आदि कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, खाद्य सामग्री की सुचारु आपूर्ति, बिजली व पानी की सुचारु सप्लाई, कंटेनमेंट जोन में रहने वालो लोगों का डाटा आरोग्य सेतु एप पर अपलोड करने, पशुधन के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने आदि कार्यों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायतें जारी की गई है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों व आवागमन पर रोक लगा दी गई है। केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए ही बाहर जाया जा सकता है।