*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया एमडीसी से सम्पर्क अभियान शुरू करते हुए।

केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया एमडीसी से सम्पर्क अभियान शुरू करते हुए।

For Detailed News-

पंचकूला 7 जून- जलशक्ति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया ने एमडीसी सैक्टर 4 पंचकूला के बूथ न0 24 पर से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने स्वंय लोगों घर घर जाकर केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों की प्रचार सामग्री वितरित की। इस मौके पर उनके साथ बूथ अध्यक्ष रवि शर्मा भी मौजूद रहे।


केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल के अन्दर अहम फैसले लिए हैं जिनका लाभ जनता को सीधा मिला है। इन फैसलों से जनता को जागरूक करने के लिए यह सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि जनता सरकार के फैसलों से ओर अधिक जागरूक हो सके। यह अभियान लगातार 11 जून तक चलेगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए हर बूथ पर 100 घरों के परिवारों से सम्पर्क करेगा। इस प्रकार देश में 20 लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!