IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में टिफिन बैठक का किया गया आयोजन

-पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला सांसद श्री रतनलाल कटारिया ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

-बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ साथ फूलों की होली खेलकर बैठक को बनाया यादगाार

For Detailed

पंचकूला, 1 मार्च- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा व कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा द्वारा आज पिंजौर के ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला सांसद श्री रतनलाल कटारिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।


इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेलकर बैठक को यादगार बनाया।


श्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि टिफिन बैठक का आयोजन ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में करना इस बैठक के महत्व को और बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ साथ सभी ने फूलों की होली खेली और साथ में भोजन भी किया। उन्होंने इस बैठक के आयोजन के लिये कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीमती लतिका शर्मा कालका विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये कार्य करने के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है।


उन्होंने कहा कि जी-20 के आयोजन से भारत का विश्व में गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया है और इस दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे है।
श्रीमती लतिका शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा चैहान, उतराखंड की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल, चंडीगढ़ की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन, गेल की पूर्व निदेशक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिय और हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की महिला पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और इस बैठक को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि महिलायें घर और परिवार की जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बैठक से महिलायें परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों में सामन्जशय बिठाकर चलने की उर्जा लेकर जायेंगी।


इस अवसर पर नगर परिषद कालका के प्रधान कृष्ण लाल लांबा, महिला पार्षदों सहित भारी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

https://propertyliquid.com/