Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

उपायुक्त महावीर कौशिक ने गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रस्तुत की रागनी

– श्री कृष्ण तथा रुकमणी के मध्य हुए संवाद को जीवंत करती रागनी की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने भी की भूरि-भूरि प्रशंसा

For Detailed News-

पंचकूला, 12 दिसंबर- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित जैनेन्द्र गुरूकुल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रीमदभगवद्गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में पहले करते हुए महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्री कृष्ण तथा रुकमणी के मध्य हुए संवाद को जीवंत करते हुए एक रागनी प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने भी रागनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

https://propertyliquid.com


उपायुक्त ने बताया कि महाभारत का युद्ध 18 दिन चला। युद्ध में कौरवों के पास 11 अक्षोहिणी सेना थी जबकि पाण्डवों के पास केवल 7 अक्षोहिणी सेना थी। इसके बावजूद युद्ध में पाण्डवों की जीत हुई।
श्री महावीर कौशिक ने कहा कि युद्ध के पश्चात रुकमिणी के मन में इसको लेकर शंकाएं थी कि कैसे कम सेना होते हुए भी पाण्डवों ने कौरवों को युद्ध में हरा दिया। इन्हीं शंकाओं को दूर करने के लिए उन्होंने श्री कृष्ण से संवाद किया। इसी संवाद को उन्होंने ने रागनी के माध्यम से प्रस्तुत किया।