IGNOU extends date for submission of exam form for December 2025 Term-End Examination

अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम प्रतियोगिता के लिये हरियाणा टीम का ट्रायल कल

-प्रातः 10 बजे ताउ देवीलाल खेल परिसार सेक्टर-3 में होगा ट्रायल
-हरियाणा टीम में महिला व पुरूष वर्ग में कुल 14 खिलाड़ी लेंगे भाग

For Detailed

पंचकूला, 26 अक्तूबर- अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम प्रतियोगिता (पुरूष व महिला) 16 से 20 नवंबर तक एगजीबिशन हाल हपानिया ग्राउंड अगरतला में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम में महिला व पुरूष वर्ग में 06-06 और 02 पुरूष वेटर्न सहित कुल 14 खिलाड़ी भाग लेंगे।


इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुधा बसीन ने बताया कि हरियाणा टीम का ट्रायल 28 अक्तूबर 2022 को प्रातः 10 बजे ताउ देवी लाल खेल परिसार सेक्टर-3 में आयोजित करवाये जायेंगे।


उन्होंने बताया कि कैरम खेल में इच्छुक सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को निश्चित तिथि/समय पर ट्रायल में भाग लेने के लिये विभागीय प्रमाण पत्र के साथ भेज सकते है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये जाने तथा वापिस आने का किराया संबंधित विभाग/खिलाड़ी द्वारा वहन किया जायेगा।


इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टीए/डीए अपने विभाग से वहन करेंगे। अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगता से संबंधित हिदायतें, इवेंट्स का विवरण सिविल सर्विस वैबसाईट htt://dopt.gov.in पर उपलब्ध है।

tps://propertyliquid.com/