State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 21 मार्च को आयोजित की जाएगी महिलाओं की एथलेटिक्स तथा अन्य खेल प्रतियोगिता

विजेता महिलाओं को नक़द पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

For Detailed

पंचकूला, 14 मार्च- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर -3 में 21 मार्च, 2023 को जिला स्तरीय एथलैटिक्स (18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) तथा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 700 रुपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाली महिला को 500 रुपए की राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विभागों में कार्यरत महिलाओं के अलावा अन्य महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाएँ व अन्य इच्छुक महिलाएँ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती है।

https://propertyliquid.com/