City Mayor Harpreet Kaur Babla reviews Chhath Puja preparations at Sector 42 Lake, assures full support to Purvanchal community

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सैक्टर-5 के परेड ग्राउड़ पर प्रातः 7 बजे जिला स्तरीय पिंकाथन का आयोजन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सैक्टर-5 के परेड ग्राउड़ पर प्रातः 7 बजे जिला स्तरीय पिंकाथन का आयोजन किया जाएगा।

पंचकूला,4 मार्च- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सैक्टर-5 के परेड ग्राउड़ पर प्रातः 7 बजे जिला स्तरीय पिंकाथन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विश्रामगृह में भी कार्यक्रम आयोजित कर खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाली और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।


यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। उन्हांेने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 8 मार्च को पूरे जिला में महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। उपमण्डल स्तर पर कालका में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरमैन रितू सिंगला मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा सभी गांव में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। इन ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।


उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय एवं उपमण्डल स्तरीय कार्यक्रमों के लिए पंजीकृत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में सभी के लिए समानता विषय पर फोकस होगा और इनमें पुरूष भी भाग लेंगें जो महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करेगें।


श्री आहूजा ने बताया कि कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण को लेकर संकल्प भी करवाया जाएगा। विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मनित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए महिलाओं का नाम चयन करके सभी विभागाध्यक्ष सूची बनाकर भेजे। विशेष कर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी, खेल व शिक्षा अधिकारी गहन रूचि लेते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करे और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के नामों के प्रस्ताव भेजे। इनके साथ-साथ कृषि क्षेत्र, मेडिकल, आयुर्वेदा विभाग के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह व एनजीओ को भी पुरस्कार के लिए शामिल किया जाए।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!