*MC Chandigarh celebrated Teej with Safaimitras: Mayor Honors Women Workforce at Rani Laxmi Bai Bhawan*

हाॅकी, कबडडी, फुटबाल तथा वालीवाल खिलाडियों की टीमों का 1 से 4 जनवरी तक चयन – नीलकमल

पंचकूला, 31 दिसंबर –

For Detailed


6वें खेलों इण्डियां यूथ गेम्ज-2023 हेतु हाॅकी, कबडडी, फुटबाल तथा वालीवाल खिलाडियों का ट्राॅयल के आधार पर 1 से 4 जनवरी ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चयन किया जायेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी नीलकमल ने बताया कि 6वें खेलों इण्डियां यूथ गेम्ज-2023 (26 खेलों में) का आयोजन 19 से 31 जनवरी-2024 तक तमिलनाडू के चार शहर चेन्नई, कोयम्बटूर, मुदरई तथा त्रीची में करवाया जा रहा है। जिसके लिए 1 से 4 जनवरी तक खेलों में ट्राॅयल के आधार पर चयन किया जाना है। इनमे हाॅकी, कबडडी, फुटबाल तथा वालीवाल खिलाडियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को पुरुषों की वॉलीवाल और हॉकी टीम का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार 2 जनवरी महिला हॉकी, वॉलीवॉल तथा फुटबॉल टीमों के चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को पुरुष कबड्डी और 4 जनवरी महिला कबड्डी की टीमों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने सभी खिलाडियों को निर्देश दिये है कि वे ट्राॅयल हेतु आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आये। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
दस्तावेजो को साथ लेकर निर्धारित तिथियों में होने वाली ट्राॅयल में भाग लिया जा सकता हैं।

https://propertyliquid.com