*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना योद्वाओं का सम्मान करते हुए।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना योद्वाओं का सम्मान करते हुए।

पंचकूला 27 अप्रैल- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते लाॅकडाउन के दौरान संकट की घड़ी में कार्य करने वाले कोरोना योद्वा में सफाई कर्मी, चिकित्सक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़े जज्बे के साथ अपनी जान को जोखिम में डालकर राष्ट्र सेवा का सराहनीय कार्य कर रहें है, वे समाज के लिए गौरवान्वित है। 

For Detailed News-

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय सैक्टर 14 के नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, दस्ताने, मास्क व फल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया और फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को सोशन डिस्टेंस का पालन करते हुए कपड़े से बने हुए डबल लेयर के 2000 मास्क, 2000 दस्ताने, 1000 टोपी सौंपी नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया को सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सफाई कर्मी को दो-दो मास्क, दस्ताने व टोपी प्रदान की जाए ताकि संकट की इस घड़ी में समाज के साथ साथ स्वंय को सुरक्षित रख सके।  

https://propertyliquid.com/

उन्होंने कहा कि ये सफाई कर्मी लगातार लाॅकडाउन के दौरान कोरोना जैसे संक्रमण से जान की परवाह न करते हुए बड़ा ही जोखिम भरा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों ने विषम परिस्थितियों मंें जनमानस की सुरक्षा का दायित्व बखूबी निभाया है। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि यह मास्क, दस्ताने और अन्य आवश्यक सामान महिला पदाधिकारियों के सहयोग से तैयार करवाया गया है। उन्होंने कहा कि निगम के इन कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी कायम किया है तथा शहरी क्षेत्र में सेनीटाईजेशन को भी कई बार करके वायरस को फैलने से रोकने का काम किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कोरोना यौद्वाओं का समाज को सम्मान करना चाहिए ताकि इनका हौसला बढे और यह अधिक लग्न, मेहनत से कार्य करके कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार का सहयोग कर सके। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम ने पंचकूला के शैल्टर होम में लोगों को खाना, सेनीटाईजेशन, सफाई, स्वास्थ्य जांच आदि की उचित व्यवस्था करके प्रवासी मजदूरों को भी ख्याल रखा है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन बांटने में भी नगर निगम ने बढचढ कर भाग लिया है। 

नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि सफाई कर्मी पूरी लग्न के साथ स्वंय का ख्याल रखते हुए कार्य कर रहे है। निगम की ओर से सफाई कर्मियों को पीपीई किट, सेनीटाईजर, मास्क आदि उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन केन्द्रों में भी सफाई व्यवस्था के साथ कचरा एकत्र करने का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस प्रकार निगम कर्मी निरंतर मुस्तैदी के साथ लाॅकडाउन के दौरान कार्य कर है। ऐसे कर्मियों पर उन्हें गर्व है जो ऐसे समय अपने स्वास्थ्य का जोखिम लेतेे हुए सेवाएं प्रदान कर रहे है।  

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियंता अंकित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, अमित गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कौर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!