*Mayor unveils spectacular laser show of National Flag in Sector 17 – a patriotic tribute under “Har Ghar Tiranga”*

सीआरपीएफ के 82वें स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कर्मियों को दी शुभकामनाएं

सिरसा, 27 जुलाई।


                     हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 82वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

For Detailed News-


                      उपमुख्यमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि इस असाधारण बल के 82वें स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने में सीआरपीएफ की अहम भूमिका है। इस बल के साहस और कुशलता की प्रशंसा सर्वत्र होती है।

https://propertyliquid.com/


                          श्री दुष्यंत चौटाला ने एक अन्य ट्वीट में मिसाइल-मैन कहे जाने वाले भारत के महान वैज्ञानिक एवं भूतपूर्व राष्टï्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि मिसाइल-मैन ने समाज को सिखाया कि जीवन में परिस्थिति कैसी भी प्रतिकूल हो, पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं।


                          उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में मिसाइल-मैन के उस सूत्र-वाक्य का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था,’सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।Ó  डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय कलाम को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम को बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल-मैनÓ के रूप में जाना जाता है।