*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

विश्व ह्रïदय दिवस पर स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित

सिरसा, 29 सितंबर।


                स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कैंप का अयोजन किया गया।  


                सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि ह्रदय रोगों के मुख्य कारण उच्च रक्त चाप, मधुमेह, मोटापा, रक्त की नाडिय़ों में चिकनाई का आना  है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपना वजन नियंत्रित करके, व्यायाम से, पौष्टिक भोजन (जिसमें वसा, नमक व तले पदार्थ कम हो) से ह्रदय रोग होने की संभावना को कम कर सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में ह्रदय रोगियों को विशेष सावधानियां जैसे नियमित रुप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना, बिना जरूरी काम के घर से बहार न निकलना आदि सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि ह्रदय रोगियों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें करोना संक्रमण होने का खतरा ज्यादा रहता है।

For Detailed News-


                उन्होंने बताया कि सिरसा शहर के लोगों को ह्रदय रोगों के प्रति जागरुक करने के लिए एक प्रचार वाहन (ई-रिक्शा) को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिक अस्पताल एवं जिला सिरसा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच कैंप में डिप्टी सिविल सर्जन (एनसीडी) डा. विपुल गुप्ता द्वारा इस मौके पर ह्रदय रोगों से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कैंप में आने वाले मरीजों के रक्तचाप,  शूगर की जांच, ईसीजी व अन्य कई प्रकार के टेस्ट किए गए।

https://propertyliquid.com


                इस अवसर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में एनसीडी स्टाफ द्वारा मरीजों में ह्रदय रोगों के प्रति जागरुकता लाने के लिए पुस्तिकाओं व पर्चे वितरित कर जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों को सही खान-पान के तरीके, शारीरिक व्यायाम के फायदे, चिंता से कैसे दूर रहा जाए आदि विषयों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गयी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स एनसीडी द्वारा आने वाले मरीजों का रक्त चाप की जांच की गयी।