*MC Chandigarh conducts anti encroachment Drive in Sector 26 and Sector 34*

राजकीय महाविद्यालय कालका में संविधान दिवस मनाया गया

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र – मलिक

पंचकूला, 25 नवंबर

For Detailed


राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में राजनीति विज्ञान विभाग और सेलिब्रेशन ऑफ डेज़ कमेटी के संयुक्त प्रयास द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत्त रूप से अपनाया था। इसलिए इस दिन को देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसका संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान के लिखित आदर्शों व कर्तव्यों का पालन करें। प्रस्तुत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गयी कि वह भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सच्ची निष्ठा रखेंगे। भारत की सार्वभौमिकता और सत्य निष्ठा को बनाए रखेंगे तथा अपने कार्यालय के कार्य निष्ठा पूर्वक एवं ईमानदारी से तथा बिना भेदभाव के करेंगे। प्रस्तुत कार्यक्रम राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर सुनीता चौहान और सेलिब्रेशन ऑफ डेज़ कमेटी की प्रभारी प्रोफेसर डॉ बिंदु, प्रोफेसर डॉ कविता, डॉक्टर सविता ,डॉक्टर सोनाली ,डॉक्टर रमाकांत, डॉक्टर सरिता और डॉ नमिता के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।

https://propertyliquid.com