*Municipal Corporation reviews adoption of Haryana Fire Safety Act for Chandigarh; Committee keen on strengthening city safety measures*

युवा खेलों से दोस्ती और नशे से करें दुश्मनी : चौ. रणजीत सिंह

सिरसा,11 जनवरी।


                  हरियाणा के बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दुनिया के महान खिलाडिय़ों ने खेल जगत में अपना मुकाम हांसिल किया है उसी प्रकार से आप भी मेहनत करके अपना खुद का मुकाम हासिल कर सकते हैं, खेल व्यक्ति का सर्वोंगिण विकास करते हैं और नशा व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए युवा नशे से दोस्ती नहीं बल्कि दुश्मनी रखें तथा खेलों से जुड़ कर अपना अलग मुकाम बनाएं।


                      वे शनिवार को जिला के गांव बणी में उम्मीद क्लब बणी द्वारा आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण खेल महाकुंभ के द्वितीय दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने उपरांत खिलाडिय़ों व ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व ग्रामीणों ने बिजली मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने उम्मीद क्लब को अपने निजी कोष से 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।


                      बिजली मंत्री ने ग्रामीणों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें सभी त्योहारों को भाईचारे की भावना से मिलकर मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छूपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों खेलों में आगे बढाने में सहयोग कर रही है और इस दिशा में सरकार द्वारा और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में व्यायामशालाएं व स्टेडियम बना कर युवाओं में नशे जैसी लत को छोड़ कर खेलों से जोडऩे का काम कर रही है। साथ ही प्रदेश सरकार राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रïीय स्तर पर विजेता खिलाडिय़ों का पूरा मान सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। यदि आप शारीरिक रुप से तंदरुस्थ हैं तो कठिन से कठिन मंजिल प्राप्त की जा सकती है। खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन दवा है। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि वे अपने काम, मेहनत, एकाग्रता व खेल से अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खेलना हमारे, आत्मविश्वास के स्तर को बढाते हैं और जैसे खेलों में टीम वर्क की भावना के साथ व्यक्ति जीत की और आगे बढता है उसी प्रकार से यही भावना हमें जीवन में आगे बढने के लिए भी प्रेरित करती है।  


                      बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने गांव बणी की बेटी राखी पुत्री रमेश कुमार द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में राज्य भर में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर अपने 11 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। उन्होंने राखी के अभिभावकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटियों को खेलों में बढावा देने के लिए अभिभावकों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जशनदीप व सुनील को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने गांव बणी के स्टेडियम की चार दीवारी, बिजली व पानी व्यवस्था, खेल उपकरण तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


                      इन खेल प्रतियोगिताओं में गांव बणी, बिज्जुवाली, बहादुरगढ, गोलुवाला, केहरवाला, कालुआणा, बालावास, परलीका, बरवाला, भोमपुरा, पन्नीवाली, जींद, काशी का बास, मंगाली, मौरजद खारी आदि गांवों की कबड्डी की टीमों ने भाग लिया। इन में 100, 200, 400, 800 व 1600  मीटर की (लड़के व लड़कियां) की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके अलावा 52 व 62 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल कबड्डी, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सर्कल कबड्डी, 50 व 60 आयु वर्ग में 100 मीटर वृद्ध दौड़, 70 किलोग्राम भारवर्ग में डैड लिफ्ट व वेट लिफ्ट प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है।


                      इस अवसर पर गांव बणी के सरपंच बलबीर सहारण, राम सिंह, ओम प्रकाश, गौशाला प्रधान सुरेंद्र, बलदेव झोरड़, रुपराम झोरड़, धर्मपाल झोरड़, सुभाष कुलडिय़ा, रिछपाल, ओम प्रकाश सहित गांव के मौजीज व्यक्ति मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!