*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक गोपाल कांडा की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

सिरसा, 09 जून।

For Detailed News-


              मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के रानियां रोड स्थित निवास स्थान पर जाकर उनकी माता स्व. श्रीमती राधा देवी कांडा धर्मपत्नी एडवोकेट स्व. मुरलीधर कांडा के निधन पर शोक प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


                  इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा, महान कांडा और कांडा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर स्व. राधा देवी कांडा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान, डीआईजी डा. अरुण सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, वरिष्ठï भाजपा नेता जवाहर यादव, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया, भूपेश मेहता आदि मौजूद थे।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!