महिलाओं के अधिकारों और हक के बारे में 10 दिसम्बर चलेगा जागरुकता अभियान
पंचकूला, 25 नवम्बर – उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने और महिलाओं /लड़कियों के अधिकारों और हक के बारे में 10 दिसम्बर महिला एवं बाल विकास विभाग की और से जागरुकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के व्यक्ति और संगठन महिलाओं/लड़कियों के खिलाफ हिंसा और लिंग के आधार पर हिंसा के अन्य रुपों की रोकथाम व उन्मूलन का आह्वान करते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इस सम्बन्ध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरुकता के लिए अलग-2 कार्यक्रम किये जा रहे हैं। घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, पॉश एक्ट, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, वन स्टॉप सेंटर तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य स्कीमों के बारे में जिला, ब्लॉक एंव ग्राम स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस सम्बन्ध में शपथ समारोह, वेबिनार, आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा घरों में जाकर जानकारी देना, वर्कशॉप, सेमिनार, संध्या रैली आदि कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।