World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकालते हुए।

पंचकूला, 25 सितंबर- महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचकूल के ब्लाॅक पिंजौर की महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरू वशिष्ठ तथा सुपरवाईजर कमलेश की अध्यक्षता में राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकाली गई। 

इस रैली में आरू वशिष्ठ द्वारा काॅलोनी की महिलाओं को उनकी दिनचर्या व सामान्य खान पान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर महिला अपने खान पान का सही ढंग से ध्यान रखती है तो उसका पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। महिला को अपने पूरे परिवार को संभालना होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिला शुरू से ही अपने खान पान के प्रति काफी लापरवाह रही है। उसकी लापरवाही का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को खासतौर पर अपने खान पान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। 

इस अवसर पर आरू वशिष्ठ ने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मतो का प्रयोग भारी मात्रा में करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। मतदान में भाग लेने से लोकतंत्र और देश दोनों मजबूत होते है।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply