*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

महामहिम राज्यपाल सर्व प्रथम स्थानीय रॉयल हवेली पैलेस पहुंचे,यहां पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से भव्यस्वागत किया।

सिरसा, 8 जुलाई।


                         उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल आज सिरसा पहुंचे। महामहिम राज्यपाल सर्व प्रथम स्थानीय रॉयल हवेली पैलेस पहुंचे। यहां पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से भव्यस्वागत किया। स्थानीय रॉयल हवेली में पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, वरिष्ठï भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीर चंद मेहता, मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, प्रदेश मंत्री भाजपा विनोद स्वामी, मुनीष सिंगला, वीरभान मेहता, अंजनी बसंत, नक्षत्र सिंह, सुमन शर्मा सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 


                           तत्पश्चात प्रो. गणेशीलाल ने स्थानीय पंजाब पैलेस में श्री भूपेंद्र धर्माणी के ससुर की रस्म पगड़ी में शिरकत की। इस अवसर पर प्रो. गणेशीलाल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्घांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की। इसके बाद प्रो. गणेशीलाल स्व. श्री गोपी कृष्ण सर्राफ के घर भी गए और शोक व्यक्त किया। तदोपरांत महामहिम राज्यपाल के स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पहुंचने पर पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर नगराधीश जयवीर यादव, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी मौजूद थे। 

For Sale


                           महामहिम राज्यपाल 9 जुलाई को प्रात: 9 बजे गुरजिंद्र सुर्या के प्रीत नगर स्थित निवास पर जलपान, 10 बजे गांव नटार के डेरा बाबा भूमण शाह में, 12 बजे डेरा जगमाल वाली, 2 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में, 4.30 बजे डेरा बाबा भूमण शाह, 5 बजे श्री कृष्ण गौशाला जिला फतेहाबाद के भट्टïूकलां, 7 बजे गांव जोधकां, 8 बजे गांव नरेलखेड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply