State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

महानिदेशक, आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार  6वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का किया आयोजन

कार्यक्रम में नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट पर विस्तार से दी गई जानकारी

For Detailed

पंचकूला, 18 नवंबर : महानिदेशक, आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय, सैक्टर 14 में आज 6वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, डॉ दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, डॉ दिलीप कुमार मिश्रा,  डॉ. श्रुति गंभीर, एनडीडीवीआई, एम ए (योग) व डॉ. गुणनिधि शर्मा, बीएड एमए (योग, संस्कृत) के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।  

कार्यक्रम में डॉ. श्रुति गंभीर, एनडीडीवाई, एमए0(योग) द्वारा नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट  पर व्याख्यान दिया।  जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों के बारे मे बताया गया जैसे हम अपने घर की सफाई करते है उसी तरह हमें अपने शरीर की भी सफाई शोधन चिकित्सा करना बहुत आवश्यक है। उन्होने अपने व्याख्यान में सभी बिमारियों का मुख्य कारण शरीर में टाक्सिसिटी को बताया। उन्होने बताया कि  आहार-विहार में बदलाव करने से शरीर की टाक्सिसिटी को दूर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 इस अवसर पर डॉ. गुणनिधि शर्मा, बीएड एमए (योग, संस्कृत) द्वारा “फूड इस ऑनली मेडिसिन”  पर व्याख्यान दिया गया जिसमें आहार की महत्वता, पंचतत्व -पृथ्वी, अग्नि, जल, आकाश और वायु की शरीर में विशेषता के बारे में, राजसिक, सात्विक और तामसिक आहार के बारे में जानकारी दी। उन्होने तामसिक आहार को छोडने के बारे में सेमीनार में उपस्थित विद्यार्थी, शिक्षकों को जागरूक किया।

https://propertyliquid.com