*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बधाई दी

For Detailed News-

हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व बहुत बहुत शुभकामनाएं।

हरियाणा भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

https://propertyliquid.com/

बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने जाट नेता सुभाष बराला के बाद दूसरे जाट नेता ओपी धनखड़ पर विश्वास जताया है। वहीं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को झज्जर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ को पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पुरानी दोस्ती का लाभ मिला है।

प्रदेश संगठन का मुखिया बनने में धनखड़ के लिए लंबा अनुभव काम आया है। 

Watch This Video Till End….