बुराई पर अच्छाई की जीत है दशहरा पर्व
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने त्रिलोकपुर चौक से रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ कर रवाना किया।
रायपुररानी में आज दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यहाँ पहुँचने पर रायपुररानी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरे पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। आज के ही दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध करके दुनिया को बुराई मुक्त किया था। भगवान श्रीराम ने अपने अवतार रूप में मानव जाति को अनेक धर्म के संदेश दिए थे। आज भी उन्हें आत्मसात करने का जरूरत है। श्री राम के जीवन से हमें पिता-पुत्र, दोस्त-शत्रु, पति पत्नी, गुरु शिष्य, राजा-प्रजा सहित हर सम्बन्ध के महत्व को आदर्श सहित बताया गया है। इसलिए हमें रामायण से जीवन में
सीख लेनी चाहिए।