*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता से पहुंच रहा सरकार की योजनाओ का लाभ : कृष्ण बेदी

-आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता

-पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने रेस्ट हाउस में की कार्यकर्ताओ से मुलाकात, समस्याओं का किया निवारण

-सिरसा में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत

सिरसा, 2 अप्रेल

For Detailed

 मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को सिरसा शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ओर उनकी समस्याओ को सुनकर उनका निवारण भी किया।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एंव पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने आमजन के कल्याणार्थ कई योजनाएं क्रियान्वित कि हैं जिनका सीधा लाभ पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी रूप से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समाधान करना व उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। आज हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश है।पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है जहां पर युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली है। उन्होंने कहा की गरीब परिवारों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई है। लोगों को चाहिए कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

सिरसा दौरे पर आए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने इस्कॉन रथ यात्रा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की व खाटू श्याम मंदिर में आयोजित जागरण में भाग लिया।

https://propertyliquid.com/