*‘Hamaare Park, Hamaari Jimmedaari’: MC Commissioner leads cleanliness drive with community in Sector 36*

पशुपालक राज्य पशुधन प्रदर्शनी, भिवानी में लेकर जाएं अपने पशु : उपायुक्त अजय तोमर

– प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर मिलेगा ईनाम

For Detailed News

सिरसा, 20 फरवरी।हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से आगामी 25 फरवरी से हरियाणा प्रदेश के जिला भिवानी में भिवानी के सैक्टर 13 के पास हुडा ग्राऊंड मे 38वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, यह प्रदर्शनी 27 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी के दौरान पशुओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा  उपायुक्त अजय सिह तोमर ने बताया कि इस प्रदर्शनी और आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले पशुओं को विभाग की ओर से ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही ऊंट व घोडों के करतब भी होंगे और पशुओं का रैंप शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कृषि, पशुपालन और बागवानी से संबधित नई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।पशुपाल विभाग के उपनिदेशक डा. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक, उपमंडल अधिकारी या उपनिदेशक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। चुने गए पशुओं को 24 फरवरी सायं तक प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचना होगा। इस राज्य पशुधन प्रदर्शन में 12 नस्लों के पशुओं की 53 तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें गाय, भैंस, बैल, खागड़, भेड़, बकरी, मेंढ़े, ऊंट, घोड़े, सूअर व गधे जैस पशु शामिल हैं। प्रदर्शनी में पशुओं के ठहरने, चारे व पानी की समुचित व्यवस्था होगी।  

https://propertyliquid.com/